Bareily News: दरोगा से अभद्रता कर दुकान से निकाला
बरेली, जुलाई 16 -- Bareily News: आईजीआरएस पर की गई शिकायत के निस्तारण को गए दरोगा से व्यापारी के बेटे ने अभद्रता कर दुकान से निकाल दिया। इस मामले में थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रेमनगर थाने के एसआई प्रवीन कुमार का कहना है कि बुधवार को वह आईजीआरएस पर आई शिकायत की जांच के लिए जगदीश विहार में विपिन, रजनी, सोनू, मोनू आदि के पास पहुंचे थे। वह विपिन की सीमेंट की दुकान पर बैठकर बात कर रहे थे तभी उसका बेटा विशाल शर्मा मौके पर पहुंचा और उनसे अभद्रता करने लगा। गालीगलौज कर उन्हें दुकान से निकाल दिया और धमकी देकर भाग निकला। इस मामले में उन्होंने विशाल के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.