Bareily News: दरोगा की फेक आईडी प्रकरण में शुगर मिल कर्मी के खिलाफ चार्जशीट
बरेली, अक्टूबर 12 -- अश्लील टिप्पणी मामले में चार्जशीट दाखिल Bareily News: मृत दरोगा का फोटो और दूसरे दरोगा के नाम का इस्तेमाल करते हुए इंस्टाग्राम आईडी बनाकर समाजसेवी महिला पर अश्लील टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए शुगर मिल कर्मचारी के खिलाफ साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार्जशीट लगाकर कोर्ट में दाखिल कर दी है। बता दें कि एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता पर 'cop_deepakjaat8070' नाम की इंस्टाग्राम आईडी से अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। पोस्ट डालने वाले दीपक जाट को बरेली पुलिस का दरोगा बताया गया। इस मामले में कुतुबखाना चौकी इंचार्ज अनूप सिंह ने जांच की तो सामने आया कि दीपक जाट नाम का कोई दरोगा जनपद बरेली में तैनात नहीं है। उसके नाम से बनी आईडी पर जो फोटो लगी है, वह एसआई आकाश यादव की है, जिनकी अगस्त 2026 में रायबरेली रोड पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.