Bareily News: दरोगा की फर्जी आईडी से महिला पर आपत्तिजनक पोस्ट
बरेली, सितम्बर 16 -- Bareily News: बरेली। मृत दरोगा का फोटो और दूसरे दरोगा के नाम का इस्तेमाल करते हुए किसी अपराधी ने इंस्टाग्राम आईडी बनाकर महिला पर अश्लील टिप्पणी की। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस से शिकायत में आरोप लगाया कि 'cop_deepakjaat8070' नाम की इंस्टाग्राम आईडी से उन पर अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। आरोपी दीपक जाट को बरेली पुलिस में दरोगा बताया गया। इस पर कुतुबखाना चौकी इंचार्ज अनूप सिंह ने जांच की तो सामने आया कि इस नाम का कोई दरोगा जनपद में तैनात नहीं है। जब पुलिस ने फोटो की जांच की तो पता चला कि वह एसआई आकाश यादव का है, जिनकी अगस्त 2026 में रायबरेली रोड पर सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। इस पर उन्होंने आईडी के वास्तविक यूजर पर कार्रवाई के लिए कोतवाली में रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.