Bareily News: दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग पर दबंगों ने बरसाए पत्थर
बरेली, जुलाई 20 -- Bareily News: नवाबगंज। इंदिरा नगर कॉलोनी, एसआर पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले जगदीश चंद्र नगरपालिका परिषद से सेवानिवृत्त हैं। उनका आरोप है कि उनके पड़ोस में ही रहने वाले दो दबंग आए दिन शराब पीकर गाली गलौज करते हैं। जब वह अपने दरवाजे पर कुर्सी डालकर बैठते है तो उन्हें बैठा देखकर वह उन पर ईंट-पत्थर फेंकते हैं। आरोप है कि शनिवार की दोपहर दरवाजे पर बैठा देख दबंगों ने उनपर फिर ईंट-पत्थर फेंके। परेशान बुजुर्ग ने पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.