बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: आला हजरत फाजिले बरेलवी के बड़े साहिबजादे मुफ्ती हामिद मियां का 86वां दो रोजा उर्स-ए-हामिदी गुरुवार को दरगाह पर शुरू हुआ। दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हानी मियां की सरपरस्ती,सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की सदारत और सय्यद आसिफ मियां की निगरानी में कार्यक्रमों का आगाज तिलावत-ए-कुरान से हुआ। दिन में खत्म बुखारी की महफिल सजी। जिलानी मियां के कुल की रस्म अदा की गई। रात में ऑल इंडिया तहरीरी,तकरीरी और मुशायरे का इनामी मुकाबला शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि सुबह 8 बजे खत्म बुखारी की महफिल का आगाज हुआ। हाजी गुलाम सुब्हानी ने मिलाद पेश की। इमाम अहमद रजा एकेडमी से आए मुफ्ती हनीफ खान ने मदरसे के छात्रों को बुखारी की आखिरी हदीस का दर्स दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग इल्म-ए-दीन सीख...