Bareily News: दरगाह नासिर मियां के सज्जादानशीन सुल्तान अहमद नासरी का इंतकाल, सुपुर्दे खाक
बरेली, अगस्त 22 -- Bareily News: बरेली। दरगाह नासिर मियां के सज्जादानशीन सुल्तान अहमद नासरी का शुक्रवार सुबह बीमारी के चलते इंतकाल हो गया। उनके विसाल की खबर मिलते ही मुरीदों,अकीदतमंदों और शहरवासियों में गम की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग दरगाह परिसर पहुंचकर परिजनों से मिले और ताजियत पेश की। उनकी नमाज-ए-जनाजा शुक्रवार को बाद मस्जिद नोमहला में अदा की गई। इसके बाद उन्हें सिविल लाइंस स्थित दरगाह नासिर मियां परिसर में मजार के बराबर अकीदत और एहतराम के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे में बड़ी संख्या में अकीदतमंद और शहर के लोग शामिल हुए। समाजसेवी पम्मी खां वारसी ने बताया कि सुल्तान अहमद नासरी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके इंतकाल पर विभिन्न सामाजिक और दीनी हस्तियों ने गहरा दुख जताया और इसे दरगाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.