Bareily News: दबंगों ने बंद कर दिया नाला, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
बरेली, जुलाई 17 -- Bareily News: नवाबगंज। एक नाले को दबंगों ने बंद कर दिया है। जिससे लोगों के घरों का पानी मोहल्ले में जमा हो गया है। नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र दे कार्रवाई की मांग की है।मोहल्ला याकूबपुर के लोगों का कहना है कि उनके मोहल्ले का पानी वर्षों से नाले में होकर बाहर निकलता आ रहा है। अब कस्बे के अखिलेश व मलखान सिंह वहां स्थित भूमि में प्लाटिंग कर रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने नाले पर अतिक्रमण कर उसे बंद कर दिया है। जिससे उनके घरों और बारिश का पानी मोहल्ले से बाहर नहीं निकल पा रहा है। ग्रामीणों ने गुरुवार को वार्ड के सभासद संतोष कुमार के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को शिकायती पत्र दे बंद नाले को खुलवाए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: सरकारी नाली खुलवाने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन वही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.