Bareily News: दबंगों ने घर में घुस महिला से की मारपीट , घायल
बरेली, जुलाई 27 -- Bareily News: नवाबगंज। देवरनिया जागीर गांव के बुंदन की गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। रविवार को उनकी पत्नी बानो घर में अकेली थी। वह और उनका बेटा घर से बाहर गए हुए थे। इसी बीच दबंग उसके घर में घुस आए और उसके पति के बारे में पूंछते हुए गाली गलौज करने लगे। जिसका उन्होंने विरोध किया तो दबंगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया । घटना की तहरीर महिला की ओर से थाना नवाबगंज में दी गयी है। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.