बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: तीन दिवसीय जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में 248 अंक हासिल कर दक्षिण जोन ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। बालकों के तीनों वर्गों में दक्षिण जोन चैंपियन रहा, जबकि बालिकाओं के तीन वर्गों में फरीदपुर जोन ने पहला स्थान हासिल किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर बालक वर्ग में बहेड़ी जोन के मोहम्मद यूसुफ ने तीन स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में नवाबगंज जोन की अंजली कुमारी तथा पश्चिमी जोन की हुसैन बी और प्रीति ने भी तीन-तीन स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: माध्यमिक विद्यालय की शैक्षिक क्...