Bareily News: दंपति को बंधक बनाकर नकदी-जेवर लूटे
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: दीवार फांदकर घर में घुसे चार नकाबपोश बदमाशों ने दंपति को बंधक बनाकर घर में रखी नकदी और जेवर लूट ली। फिर बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। मगर पुलिस ने इस मामले को चोरी बताते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। सीबीगंज के गांव सहसिया हुसैनपुर निवासी कृष्णपाल ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। रविवार रात वह अपनी पत्नी सोमवती के साथ सो रहे थे और तीनों बच्चे अलग लेटे हुए थे। रात करीब 3:30 बजे चार नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर घर में कूदे तो वे लोग जाग गए। तमंचा, डंडा, पेचकस और हसिया दिखाकर बदमाशों ने उन दोनों को कब्जे में ले लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर दो बदमाश उनके पास खड़े रहे और दो ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 45 हजार रुपये व जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाश उन्हें कमरे में बंद करके जाने लगे लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.