Bareily News: थिएटर फेस्टिवल में 'गज फुट इंच' ने गुदगुदाया
बरेली, सितम्बर 26 -- Bareily News: थिएटर अड्डा के तहत रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर सोसायटी के 15 दिवसीय थिएटर फेस्टिवल के छठे दिन अभिनायक रंगमंच दिल्ली के कलाकारों ने केपी सक्सेना लिखित और रितिका मल्होत्रा निर्देशित नाटक 'गज फुट इंच' का मंचन किया। नाटक में कपड़ा व्यापारी पोखरमल और उसके बेटे टिल्लू की कहानी के जरिए बताया गया कि जिंदगी को गज, फुट और इंच से नहीं नापा जा सकता। हास्य से भरपूर घटनाओं ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वंशराज, हिमांशी, संजू सरकार, हिमेश, खुशी पांडे, सुविधा शांडिल्य, हेमंत कुमार और युवराज ने अभिनय किया। लोक खुशाली सभागार में डॉ. विनोद पागरानी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। सातवें दिन अमृतसर की नाट्य संस्था 'नाटक बाली और शम्भू' का मंचन करेगी। कार्यक्रम में शालिनी गुप्ता, शौर्य सक्सेना, अमीषा सक्सेना, सौमिल अग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.