बरेली, अगस्त 7 -- Bareily News: ओएलएक्स पर आई फोन की डील होने के बाद मेरठ का युवक थार से उसे खरीदने पहुंचा और देखने के बहाने लेकर फरार हो गया। मामले में थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कैंट के गांव सैदपुर खजुरिया निवासी फहीमउद्दीन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपना आई फोन 17 प्रो बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। इस दौरान एक युवक से उनकी मोबाइल पर बात हुई, जिसे खुद को मेरठ निवासी देव बताया और मोबाइल का सौदा 1.17 लाख रुपये में तय हो गया। उसने बताया कि बरेली में उसकी आंटी रहती हैं, वहीं पर मोबाइल खरीदेगा। 26 जुलाई को उसने आकाशपुर स्थित वीर गेस्ट हाउस में उन्हें बुलाया। आरोपी अपने एक साथी के साथ थार गाड़ी से वहां पहुंचा। गेस्ट हाउस के कमरे में बैठाकर आरोपी ने उन्हें नाश्ता कराया। पड़ोस के कमरे में आंटी से पैसे लाने की बात क...