बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। थाने के गेट पर शव रखकर हंगामा करने के आरोप में मृतक के पिता समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। फरीदपुर के बीसलपुर रोड आनंद विहार कॉलोनी निवासी रंजीत (24 वर्ष) पुत्र रामकुमार प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था। पत्नी घर से चली गई। परिवार के लोगों ने फरीदपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। आरोप है इसके बाद रोशनी और उसके मायके वाले रंजीत को परेशान करने लगे। शुक्रवार को परिवार के अन्य लोग रक्षाबंधन के त्योहार पर रिश्तेदारी में गए थे। घर में रंजीत के पिता रामकुमार मौजूद थे। रंजीत ने कमरे में जाकर फंदे पर लटककर जान दे दी। रामकुमार ने बेटे का शव फंदे पर लटकता देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस का समाधान उन्होंने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने मौके ...