Bareily News: थाना परिसर में नव निर्मित मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, शोभायात्रा निकाली
बरेली, जुलाई 3 -- Bareily News: नवाबगंज। थाना परिसर में नव निर्मित मंदिर में गुरुवार को विधि-विधान के साथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। कस्बे में शोभा यात्रा भी निकाली गयी। जिसका लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव के प्रयासों से थाना परिसर में बजरंगबली के मंदिर का निर्माण कराया गया है। गुरुवार को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई। इससे पूर्व कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा थाना परिसर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभा यात्रा में भक्त भगवान के जयकारे लगाते चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद थाना परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन कराया गया। आचार्य हरिओम मिश्रा, पंडित ललित पारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.