बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों में शामिल त्रिशूल चौराहे को अब भगवान शिव के आदियोगी स्वरूप की पहचान मिलेगी। पीलीभीत रोड की ओर से शहर में प्रवेश करते ही लोगों को यहां स्थापित की गई भगवान शिव की 11 फीट ऊंची प्रतिमा नजर आएगी। प्रतिमा को फिलहाल तिरपाल से ढककर रखा गया है। फाउंडेशन तैयार किया जा रहा है और लाइटिंग, हरियाली के लिए काम शुरू कर दिया है। इसके बाद प्रतिमा से तिरपाल हटा दी जाएगी। इसके साथ ही त्रिशूल चौराहा शहर के धार्मिक और पर्यटन स्थलों में नया आकर्षण बनकर उभरेगा। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) और नगर निगम शहर के प्रमुख चौराहों को धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान देने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग परियोजनाएं तैयार की गई हैं। चौराहों के सौंदर्यीकरण के साथ वहां धार्मिक महत्व से जुड़ी कलाकृतियां और...