बरेली, नवम्बर 25 -- Bareily News: बहेड़ी, संवाददाता। त्रिवटी नाथ चीनी मिल को महज़ सात लाख कुंतल गन्ना आवंटित किया गया है। चीनी मिल की 25 हजार कुंतल प्रतिदिन की है इस हिसाब से अगर चीनी मिल रोज चलती है को आवंटित गन्ने की सिर्फ 28 दिन में पेराई हो जाएगी। बहेड़ी के बहादुरगंज में त्रिवटी नाथ चीनी मिल पिछले साल ही स्थापित हुई है। गन्ना न मिलने की वजह से यह चीनी मिल पिछले साल चल ही नहीं पाई थी। इस साल मिल तो सुचारू रूप से चल रही है। लेकिन मिल को सिर्फ सात लाख कुंतल गन्ना आवंटित हुआ है। जबकि मिल की क्षमता 40 लाख कुंतल की है और गन्ना आयुक्त ने मिल के लिए 36 लाख कुंतल गन्ना आवंटित किया जाना निर्धारित करने के आदेश किए हुए है। इसके विपरीत जब मिल प्रबंधन ने गन्ने की डिमांड की तो मिल को 40 लाख कुंतल के सापेक्ष सिर्फ सात लाख कुंतल गन्ना सिर्फ गेट के लिए...