Bareily News: त्योहारों को देखते हुए स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने में जुटा नगर निगम,6 टीमें मैदान में
बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: त्योहारों से पहले शहर की सड़कों और गली-मोहल्लों में रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत प्रमुख मार्गों पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जा रहा है। नगर निगम ने इस काम के लिए छह टीमें लगाई हैं,जो अलग-अलग क्षेत्रों में लाइटों की मरम्मत करने में जुटी हैं। अभियान के तहत मिनी बाईपास से झुमका चौराहे तक स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया है। इसके अलावा चौपला रोड,आईवीआरआई रोड और पीलीभीत रोड समेत शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी खराब लाइटों को ठीक कराया जा रहा है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में स्ट्रीट लाइटों का चालू रहना जरूरी है। इसे देखते हुए नगर निगम की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.