बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: आंवला। आगामी त्योहारों दीपावली, गुरु नानक जयंती और नए साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए आईओसी डिपो प्रशासन ने एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा को पत्र लिखकर डिपो परिसर के एक किलोमीटर के दायरे में पटाखे और आतिशबाजी जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ​डिपो प्रबंधक अंशुल अग्रवाल ने एसडीएम को दिए पत्र में कहा है कि आंवला रेलवे स्टेशन के पास स्थित आईओसी डिपो से बड़े पैमाने पर डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति की जाती है। यहां पेट्रोलियम पदार्थों का भंडारण रहता है। त्योहारों के दौरान गांवों में आतिशबाजी से किसी चिंगारी के डिपो तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में बाबरपुर अनाज मंडी में लगेंगी पटाखों की दुकानें, फायर ब्रिगेड रहेगी तैनात इससे कोई बड़ा हादसा होने की संभावना रहती है। किसी भी...