बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: क्योलड़िया। थाना क्षेत्र के मेथी चौराहा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जनपद शाहजहांपुर के निगोही निवासी पुष्पेन्द्र 28 अगस्त को अपनी पत्नी चन्द्रकली और बेटे अमन के साथ बाइक से राखी लेकर अपनी ससुराल साईं टांडा जा रहे थे। वे मेथी चौराहा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पुष्पेन्द्र का पैर टूट गया, जबकि उनकी पत्नी और बेटा भी घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट बुधवार को थाना क्योलड़िया में दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...