बरेली, अगस्त 28 -- Bareily News: बहेड़ी। तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत नाजुक होने पर उसे बरेली रेफर किया गया है। घटना शुक्रवार सुबह करीब छह बजे की बताई जाती है। मोहल्ला मोहम्मपुर असीसी स्कूल के पास रहने वाला 42 वर्षीय युवक राशिद हुसैन पुत्र सैयद डॉ मुस्तफा हुसैन नमाज पढ़कर घर वापस आ रहा था। नैनीताल फोरलेन बाई पास मार्ग पर एलआई सी के सामने एक कार से टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजन बरेली से उसे इलाज के लिए मेरठ ले गए।

दुर्घटना जोन बन गया है एलआईसी मोड़ बहेड़ी। फोरलेन हाई एलआईसी मोड़ एक्सीडेंट जोन बन गया है यहां अक्सर हादसे होत...