बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: बरेली। बिथरी चैनपुर थानाक्षेत्र के गांव रजऊ निवासी 65 वर्षीय रामभजन की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। मंगलवार रात को पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ। जिसमें रामभजन को गंभीर चोट आई। पुलिस ने उपचार को अस्पताल भेजा। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया, रामभजन मजदूरी करते थे। मंगलवार रात को मजदूरी करके घर आ रहे थे। गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने सड़क पार करते समय कार की टक्कर लगी। परिवार में एक बेटा है। पुलिस आरोपी कार चालक को पकड़ने के प्रयास में लगी है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...