Bareily News: तेज रफ्तार ऑटो वाहन में पीछे से टकराया, यात्री की मौत
बरेली, नवम्बर 10 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। तेज रफ्तार ऑटो आगे जा रहे वाहन में पीछे से टकरा गया। ऑटो में आगे बैठे यात्री को गंभीर चोट आईं। अस्पताल में इलाज के दौरान यात्री की मौत हो गई। परिजनों ने ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फरीदपुर के मेधीनगला के 55 वर्षीय राजेंद्र सिंह छह नवंबर को अपने घर से फरीदपुर की बाजार आ रहे थे। वह ऑटो में आगे की सीट पर बैठे थे। चालक तेज रफ्तार से ऑटो चला रहा था। यात्रियों ने उसे धीमी चलने की हिदायत दी, लेकिन वह नहीं माना। गुड्डू भट्टे के सामने तेज रफ्तार ऑटो आगे जा रहे वाहन में पीछे से टकरा गया। आगे बैठे राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों ने उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को राजेंद्र सिंह की मौत हो गई है। राजेंद्र सिंह के बेटे गुड्डू ने ऑटो चालक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.