Bareily News: तेज धूप से बढ़ने लगी उमस, कई इलाकों में छिटपुट वर्षा
बरेली, अगस्त 21 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम ने तेजी से करवट लेना शुरू कर दिया है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद गुरुवार को आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। धूप की वजह से दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ है। दिन में अधिकतम तापमान 34.2 और रात में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बीते चौबीस घंटे में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 6-7 दिन तक तापमान में इजाफा होने का अनुमान जताया है। गुरुवार को सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। लेकिन धीरे-धीरे बादल छंट गए और आसमान साफ हो गया। तेज धूप निकलने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। तापमान बढ़ने का असर दिखा और गर्मी के साथ लोग उमस से परेशान नजर आए। दिन में हालांकि कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.