बरेली, अगस्त 3 -- Bareily News: तेंदुए ने बाड़े में घुसकर छह बकरों को मार डाला, वन विभाग ने की कांबिंग क्योलड़िया। कुंवरपुर तुलसी पट्टी गांव में तेंदुए ने आतंक मचाना शुरु कर दिया है। शनिवार की रात तेंदुए ने बाड़े में घुसकर छह बकरों को मार डाला। जबकि एक बकरे को किसान उठा कर ले गया। इससे ग्रामीणों में भारी दहशत है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तेंदुए को पकड़ने के लिए काम्बिंग शुरू की। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांसतेंदुए की पहचान पांच दिन पूर्व रात में अपने घर की छत पर सो रहे कुंवरपुर तुलसी पट्टी गांव के अर्जुन ने अपने घर के पास एक तेंदुए को खड़ा देखा था। उसने फोटो और वीडियो बना ली थी। इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू क...