Bareily News: तूदा उखाड़ने पर चार पर मुकदमा
बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। रईयानगला निवासी रहमत हुसैन ने गत दिनों एसडीएम कोर्ट से अपने खेत की पक्की तूदाबंदी कराई। कोर्ट के आदेश पर राजस्व निरीक्षक ने पुलिस और दोनों पक्षों की मौजूदगी में उनकी जमीन में तूदा लगवा कर मेढ़ बंदी करा दी। रहमत हुसैन का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने प्रशासन की तरफ से लगाए गए तूदा उखाड़कर गायब कर दिए। मेढ़ तोड़कर अपने खेत में मिला ली। विरोध करने पर विवाद करने लगे। उन्होंने मामले की शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने मामले में नाजिश, चुन्ने, आजम उर्फ बब्लू और नादिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.