Bareily News: तीन साल तक रोज वसूले साढ़े तीन लाख रुपये, अब हटेगा लभेड़ा टोल
बरेली, सितम्बर 3 -- Bareily News: बरेली, मुख्य संवाददाता। जिले में लंबे समय से बरेली-सितारगंज हाईवे पर स्थित लभेड़ा और बरेली-लखनऊ हाईवे पर स्थित फरीदपुर टोल को शिफ्ट करने की मांग चल रही है। इन टोलों को हटाने के लिए जनप्रतिनिधि भी आवाज उठा चुके हैं। अब जाकर लभेड़ा के टोल प्लाजा को शिफ्ट किए जाने की परिवहन मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। हालांकि शिफ्टिंग में करीब एक वर्ष लगेगा। वर्ष 2023 में शुरू हुए इस टोल से रोजाना लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का टोल वसूला जाता है। पूरे देश की तरह बरेली के आसपास भी हाईवे का जाल तेजी से फैला है। लोगों को अच्छी सड़कें तो मिली हैं मगर कहीं न कहीं भारी-भरकम टोल फीस लोगों की जेब काटती रही है। बरेली के लोगों की दिक्कत यह है कि मुख्यालय से निकलते ही 25-30 किमी के दायरे में ही टोल प्लाजा आ जाता है। आसपास जाने के लिए भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.