Bareily News: तीन लोगों के साथ दारू पार्टी की चर्चा, तलाश में पुलिस
बरेली, सितम्बर 20 -- Bareily News: बरेली। बारादरी क्षेत्र के युवक की हत्या करके शव नकटिया नदी में फेंकने के मामले में बिथरी चैनपुर पुलिस और एसओजी की टीम जांच में जुटी है। पुलिस की जांच में युवक के साथ तीन अन्य लोगों के होने और दारू पार्टी की जानकारी मिली है, जिसको लेकर पुलिस तफ्तीश कर रही है। बारादरी के मोहल्ला चक महमूद निवासी 30 वर्षीय फईम गुरुवार दोपहर घूमने की बात कहकर घर से निकला और फिर देर शाम तक नहीं लौटा। परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि वह बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव सैदपुर खजुरिया के नजदीक नकटिया नदी में नहाने गया था और गहरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। बिथरी चैनपुर पुलिस ने उसका शव नदी से बाहर निकलवाया। मगर शुक्रवार को उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ तो नदी में डूबने की कहानी पलट गई। पोस्टमार्टम में उसका ट्रैकिया (गले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.