Bareily News: तीन महीने से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: क्योलड़िया। क्योलड़िया क्षेत्र में देवहा नदी के पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पिछले तीन महीनों से डर का पर्याय बन चुका तेंदुआ वन विभाग के लगाए पिंजरे में फंस गया। मंगलवार को अमीरनगर गुलड़याई गांव में वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ के फंसने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि, क्षेत्र में एक और तेंदुए और उसके शावक की मौजूदगी की सूचना से वन विभाग की टीम अब भी अलर्ट मोड पर है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, देवहा नदी से सटे गांवों में काफी समय से तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही थी। वन विभाग ने अमीरनगर और जगीडांडी में दो पिंजरे लगाए थे। मंगलवार सुबह जब क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रताप सिंह और ग्रामीण मन्नी सिंह खेतों की तरफ गए, तो उन्होंने पिंजरे में तेंदुए को कैद देखा। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.