Bareily News: तीन मरीज डेंगू पाजिटिव मिले, एक मलेरिया संक्रमित
बरेली, अक्टूबर 18 -- Bareily News: बीते दिनों हुई बारिश के बाद बढ़ा मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बारिश के बाद संचारी रोगों का खतरा बढ़ने लगा है। जगह-जगह जलभराव और नमी के चलते मच्छरजनित बीमारियों की आशंका बढ़ गई है। बीते 24 घंटे में जिले में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, जबकि एक मरीज मलेरिया (पीएफ) संक्रमित मिला है। नए मरीज सामने आने के बाद जिला अस्पताल के मलेरिया और डेंगू वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच में डेंगू और मलेरिया के मामले सामने आए। फरीदपुर के बक्सरिया गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर को कई दिनों से बुखार आने पर 16 अक्तूबर की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। बदायूं के दातागंज निवासी 38 वर्षीय महिला भी डेंगू से संक्रमित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.