Bareily News: तीन बेटियां होने पर पत्नी को घर से निकाला
बरेली, जुलाई 13 -- Bareily News: थाना क्षेत्र के ग्राम नुरपुर में एक व्यक्ति ने तीन बेटियां पैदा होने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी है। विवाहिता नीरज ने बताया कि उनका विवाह लगभग 7 वर्ष पूर्व ग्राम नूरपुर निवासी व्यक्ति के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था। उनकी तीन बेटियां हैं। तीन बेटियां होने के कारण पति आए दिन उनके साथ मारपीट करता है और घर से निकालने की धमकी देता है। शनिवार को शाम करीब छह बजे जब वह घर पर थी तो आरोपित पति शराब पीकर आया और लात-घूसों से मारपीट की। इसके बाद तीनों बेटियों के साथ उसे घर से बाहर निकाल दिया। घर में घुसने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.