Bareily News: तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का एमएलसी ने किया शुभारंभ
बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: फोटो है शेरगढ़ संवाददाता। क्षेत्र के गांव नगरिया कला में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ भाजपा एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने फीता काटकर किया। मेले का शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। मेले में आयोजित मंचीय कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से संबंधित विभिन्न नाटक और लीलाओं का मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों का जीवंत मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान मेला अध्यक्ष रीमेन्द्र कुमार गंगवार, जयपाल श्रीवास्तव, प्रदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष नंदराम राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन मौर्य सहित तमाम गणमान्य लोग और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Be...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.