बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: भमोरा। एक फौजी के घर से चोरी हुई बंदूक को पुलिस ने तीन घंटे जंगल में तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। एसएसआई धर्मेंद्र पवांर ने बताया कि सरारी निवासी उमेश बाबू मौर्य जालंधर में फौज में तैनात हैं। उनके गांव में बंद पड़े घर से दो नली लाइसेंसी बंदूक चोरी हो गई है। गुरुवार को थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह ने फोर्स के साथ सरारी गांव के आसपास बंदूक की तलाश की ।गुरुवार की सुबह एसएसआई धर्मेंद्र पंवार, उप निरीक्षक आजाद कुमार आदि टीम के साथ सरारी की ओर गये, जहां टीम ने जंगलों और खंडहरों में बंदूक की खोज की, लेकिन तीन घंटे के बाद कुछ पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सूने मकान में लाखों की चोरी पुलिस ने सिरोही में भी सीसीटीवी कैमरे खंगाले चोरों के सिरोही की ओर से आने का सुराग मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान...