Bareily News: तीज पर्व के उलक्ष्य में रंगारंग समारोह आयोजित
बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: बरेली। आईवीआरआई ऑफिसर्स लेडीज क्लब की ओर से तीज के अवसर पर रंगारंग समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की उपाध्यक्ष डॉ. मनीषा सिंह ने की। संयुक्ता और अन्वेषा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। डॉली, गोल्डी, अर्चना, मौमिता, विद्या सिंह, स्वाति, नेहा, रेखा, नीतू, अंकिता और मालिनी ने नृत्य प्रस्तुत किए। पायल और श्वेता ने आकर्षक एंकरिंग की, जबकि सरिता, अनुराधा और रश्मि ने मनोरंजक खेल कराए। सुनीता दत्त, गीता सिंह और मनीषा सिंह की हास्य नाटिका ने खूब तालियां बटोरीं। देबोश्री वर्धन को सर्वसम्मति से तीज क्वीन चुना गया। महिलाओं ने कजरी गीत भी प्रस्तुत किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.