Bareily News: तिलमास के तीन घरों में चोरी का प्रयास
बरेली, जुलाई 9 -- Bareily News: तिलमास गांव में मंगलवार रात चोरों ने तीन घरों में चोरी की कोशिश की। चोर सीढ़ी के सहारे राकेश के घर में घुस गए, लेकिन परिवारवाले जाग गए और उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर चोर भाग गए। चोरों ने गांव के दयाराम और इंद्रपाल के घर में भी घुसकर चोरी की कोशिश की, लेकिन गांव में चोरों के आने का हल्ला मचने पर उन्हें भागना पड़ा। भाग रहे चोरों को पकड़ने के लिए गांव के सरजू ने छत से छलांग लगा दी, जिससे वह चोटिल हो गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। बता दें कि सोमवार रात चोरों ने हुरहुरी गांव के कंपोजिट विद्यालय से स्मार्ट क्लास और किचिन आदि के ताले काटकर कीमती सामान चोरी कर लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.