Bareily News: तिराहे पर गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक से मारपीट
बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: हाफिजगंज। सेंथल तिराहे पर गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम हाफिजगंज निवासी सौरभ पुत्र बुद्धसेन ने थाना हाफिजगंज में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि छह सितंबर की रात वह सेंथल तिराहे के पास खड़ा था। इसी दौरान ग्राम हाफिजगंज निवासी लक्ष्मण पुत्र मुन्नालाल वहां पहुंचा और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा। सौरभ ने जब गाली देने का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.