बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: क्योलडिया। शुक्रवार को भदपुरा ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख पति रवि शंकर गंगवार, खंड विकास अधिकारी ईशा हर्षिता, खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो कि ब्लॉक परिसर से शुरू होकर क्योलडिया गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस ब्लॉक परिसर पहुंच कर समाप्त हो गई। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम, तिरंगा हमारी आन बान शान है के नारे आसमान में गूंज रहे थे। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है, सभी लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। इसमें प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप गंगवार सचिव अमित कुमार, सुरेंद्र वर्मा, विशाल दीक्षित, नरेश पाल सागर, राजवीर सिंह, सर्वेश गंगवार, इंद्रपाल, लालता प्रसाद, ठाकुर विनय सिंह, वेदपाल कनौजिया, हरिनंदन गं...