बरेली, सितम्बर 18 -- Bareily News: फोटो- तालाब किनारे दिखा मगरमच्छ क्योलड़िया। क्षेत्र के गांव नकटी नारायणपुर गांव में तालाब के पास मगरमच्छ दिखाई देने से लोगो मे हड़कम्प मच गया। आशंका जताई जा रही है कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ बहकर तालाब में आ गया।मगरमच्छ की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान ने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से तालाब के पास न जाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...