Bareily News: तालाब में पड़े नवजात शव को नोंच रहे थे कुत्ते
बरेली, नवम्बर 27 -- Bareily News: भमोरा। बल्लिया में पुलिस चौकी के समीप बने तालाब में किसी ने एक नवजात शिशु का शव फेंक दिया था। जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। यह देख एक महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बल्लिया से बिजली घर की तरफ जाने वाले रास्ते पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक तालाब में एक नवजात शिशु के शव को आवारा कुत्ते नोंच रहे थे। यह देख वहां पहुंची महिला रिहाना ने पुलिस को सूचना दी। महिला की सूचना पर चौकी इंचार्ज नरेन्द्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नवजात शिशु के शव की जानकारी जुटाने का प्रयास किया। जानकारी न मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह ने बताया कि बल्लिया के तालाब में नवजात शिशु का शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.