Bareily News: तालाब में नाव पलटने से किसान की मौत
बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: सिंघाड़े की फसल में दवा की स्प्रे कर रहे ग्रामीण की नाव तालाब में पलट गई और डूबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। भोजीपुरा के गांव मैमोर निवासी 48 वर्षीय बेनीराम कश्यप सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे तालाब में सिंघाड़े की फसल में दवा छिड़कने गए थे। प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि दवा छिड़कते समय उनकी असंतुलित होकर तालाब में पलट गई और वह नाव के अंदर ही फंस गए। काफी देर तक बेनीराम घर नहीं लौटे तो उनका पुत्र मोरध्वज तालाब पर गया। वहां उसने नाव तालाब में पलटी हुई देखी तो ग्रामीणों के सहयोग से उसे सीधा कराया। नाव में लगे तख्ते का ढक्कन खोला गया तो उसमें बेनीराम का शव बरामद हुअर। सूचना पर भोजीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.