Bareily News: तालाब में डूबने से आठवीं के छात्र की मौत
बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: फरीदपुर। कीरतपुर धीरी में तालाब में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर सोमवार शाम भैंस चराने के लिए घर से निकला था। देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद उसका शव तालाब में पानी पर तैरता मिला। मृतक के दादा शरद यादव ने बताया कि उनका 14 वर्षीय पोता आकांक्षु सोमवार शाम गांव से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के पास भैंस चराने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया। पानी अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और उसकी डूबने से मौत हो गई। शाम को जब आकांक्षु घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी देर तक खोजबीन के बाद उसका शव तालाब में पानी पर तैरता मिला।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.