Bareily News: तालाब के दलदल में फंसने से गोवंश की मौत, हुआ हंगामा
बरेली, अगस्त 20 -- Bareily News: आंवला। आसपुर गांव में तालाब के दलदल में फंसकर एक गोवंश की मौत हो गई। आक्रोशित हिंदू संगठनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तालाब की सफाई और तारबंदी कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। बुधवार दोपहर में एक गौवंश तालाब के दलदल में समा गई। जब तक ग्रामीण उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खबर फैलते ही हिंदू संगठन के गो रक्षक दल के कार्यकर्ता हिमांशु सोलंकी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए और विरोध जताने लगे।तहसीलदार आंवला अतुल सेन सिंह, हल्का लेखपाल और आलमपुर जाफराबाद के बीडीओ पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया।ग्राम प्रधान और बीडीओ को एक-दो दिन में तालाब की सफाई कराने और सुरक्षा के लिए चारों तरफ तारकशी कराने का निर्देश दिया है। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.