बरेली, जुलाई 17 -- Bareily News: हना ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से गुरुवार को आईटीबीपी कैंप, बुखारा मोड़ स्थित केंद्र पर कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित किया गया। परीक्षा में आदित्य कुमार व मो. अली ने रेड बेल्ट, निशांत कुमार व कोमल ने ग्रीन-1 बेल्ट तथा हर्षवर्धन, भावना, आरूष, परीनीति, अन्नी और प्रतीक ने विभिन्न बेल्ट श्रेणियों की परीक्षा दी। खिलाड़ियों ने पुमसे, किक-पंच, सेल्फ डिफेंस, वन-स्टेप स्पैरिंग आदि तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। परीक्षा ब्लैक बेल्ट नीतू सिंह तथा रेफरी-कोच रिजवान खान ने ली। यह भी पढ़ें- Bokaro News: डीपीएस बोकारो के 107 विद्यार्थी कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में सफल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...