Bareily News: ताइक्वांडो के पदक विजेताओं किया सम्मानित
बरेली, जुलाई 15 -- Bareily News: बदायूं में 9 से 11 जुलाई तक आयोजित राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नालंदा पब्लिक स्कूल के छात्रों के लिए मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 12 पदक अपने नाम किए, जिनमें 9 स्वर्ण और 3 रजत पदक शामिल हैं। विजेता में अपूर्वा, हनी, विशाल सिंह, आरव, यश पटेल, अरमान अंसारी, यश गंगवार, भूमि पटेल और काव्या मौर्या ने स्वर्ण पदक एवं अर्णव पटेल, आदित्य प्रताप सिंह और तृषा शुक्ला रजत पदक जीते। सभी विजेताओं को चेयरमैन एसओ वार्ष्णेय, डायरेक्टर गरिमा वार्ष्णेय व प्रधानाचार्य दिव्यांश सक्सेना ने सभी विजेता छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य कामना की। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अद्विका, अभय, आराध्या व अविग्ना ने जीते स्वर्ण पदक
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.