Bareily News: तांगे की बम लगने से बुजुर्ग की मौत
बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: मीरगंज। दसवें की दावत खाकर घर लौट रहे 60 वर्षीय वृद्ध को तांगे ने टक्कर मार दी। तांगे की बम लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उन्हें उपचार को जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रम्पुरा निवासी देवीदास वर्मा बुधवार की शाम करीब 7.00 बजे रम्पुरा जाटान उर्फ मदनापुर से दसवें की दावत खाकर पैदल घर लौट रहे थे। बड़ी सिमरिया में मंदिर के पास सामने से आए तांगे ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। रामभरोसे ने थाने में दी तहरीर में कहा है ग्रामीणों से हादसे की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल पिता देवीदास को उपचार को जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका आरोप है चालक ने में था। पुलिस माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.