Bareily News: तहसील में लगे रक्तदान शिविर में 22 लोगों ने रक्तदान किया
बरेली, सितम्बर 29 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत तहसील परिसर में सीएचसी की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया गया, इसमें 22 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर एसडीएम गोपाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि रवि मल्होत्रा, तहसीलदार भानू प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, नगर पालिकाध्यक्ष रश्मि जायसवाल, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विवेक कुमार,भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, सुरेश गंगवार आदि उपस्थित रहे । उन्होंने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने कहा रक्तदान में सभी को बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। इमरजेंसी में रक्त मिलने से किसी की जान बचाई जा सकती है। आभार सीएचसी डॉ. विवेक कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: 25 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.