बरेली, अगस्त 20 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। तहसील परिसर गुरुवार को दो सांड़ों के अखाड़ा बन गया। इस दौरान एक सांड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिसर में खड़ी कार और दो बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। एसडीएम कोर्ट के पास दोनों साड़ों में 20 मिनट तक संग्राम हुआ। सांड़ों ने पास में खड़ी स्टेनो कार में को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने लाठी मारकर अलग करने की कोशिश की, लेकिन वे अलग नहीं हुए। परिसर में मौजूद ओमपाल गंगवार एवं तहसील कर्मी तेजराम मौर्य ने बताया जब एक सांड़ जख्मी होकर जमीन पर गिर गया, तब जाकर लड़ाई अपने आप समाप्त हो गई।फोटो संख्या 01,02

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...