Bareily News: तहसील के गांवों में कच्चे मकान दीवार और खपरैल गिरे
बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। पिछले दिनों से हो रही बारिश से तहसील के कच्चे मकान गिर गए। खपरैल गिरने से एक महिला घायल हो गई। एक मकान की दीवार ढह गई। एसडीएम ने सभी जगह टीमें भेजकर नुकसान का जायजा लिया और उनके मुआवजे के लिए नुकसान का आंकलन करवाया। तहसील के गांव पद्मी में खपरैल गिरने से 55 वर्षीय महिला के ऊपर खपरैल गिर गई। महिला खपरैल के मलवे में दब गई। ग्रामीणों ने उसे मलवे से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के पुत्र सोनू के मुताबिक घटना के समय उसकी माता चारपाई निकाल रही थी। मुंडिया जागीर में मोहम्मद अख्तर पुत्र लतीफ का कच्चा मकान ढह कर गिर गया। लेखपाल ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया और ग्रामीण को उचित मदद करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा पिपरा नानकार में जासम खां पुत्र दफेदर खां के कच्चे मकान की दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.