Bareily News: तहसीलदार की चौपाल में गूंजा अवैध कब्जे का मुद्दा
बरेली, अगस्त 20 -- Bareily News: आंवला। तहसील क्षेत्र के गांव बझेड़ा स्थित पंचायत घर में बुधवार दोपहर को तहसीलदार अतुल सेन सिंह की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में शिकायतकर्ताओं और विपक्षी ग्रामीणों के बीच तीखी बहस और कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर माहौल शांत कराया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने चकरोड, खाद के गड्ढों और अन्य सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों की प्रमुखता से शिकायतें दर्ज कराईं। जांच में भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की बात सही पाई गई। तहसीलदार अतुल सेन सिंह ने बताया कि गांव में 45 बीघा सरकारी भूमि वन विभाग को पौधरोपण के लिए आवंटित की गई है, लेकिन दबंग कब्जेदार जमीन खाली नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा ब्लॉक और राजस्व से जुड़ी अन्य शिकायतें भी सामने आईं हैं। राजस्व और पुलिस विभाग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.