Bareily News: तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: क्योलड़िया। तमंचा लेकर टहल रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार की रात थाना प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चन्दपुर ख्यालीराम मोड़ के पास पुलिस को देखकर एक भागने लगा। पुलिस को उसपर शक हुआ तो पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.