Bareily News: तमंचा व बाइक समेत युवक गिरफ्तार
बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: आंवला। स्थानीय पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह राघव ने पुलिस टीम के साथ व्हाइट हाउस होटल के पीछे घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अविनाश पुत्र मिश्री लाल, निवासी आजमनगर बताया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह राघव, कांस्टेबल अंकित सहरावत, अभिनव कुमार, प्रिंस कम्बोज, जयन्त एवं आर्यन राठौर आदि साथ रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.